Ladki Bahin eKYC 2026: लाडकी बहीण योजना eKYC की पूरी प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप गाइड

Ladki Bahin eKYC 2026:महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री लाडकी बहीण योजना में e-KYC करना जरूरी है। कई लाभार्थियों को प्रक्रिया समझ में नहीं आ रही। इस वीडियो में बताया गया पूरा तरीका आसान भाषा में यहां दिया गया है।

e-KYC करने का सही तरीका

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
गूगल पर सर्च करें – ladkibahin.maharashtra.gov.in
(या “Ladki Bahin Maharashtra.gov.in”)
आधिकारिक वेबसाइट खुलने पर सबसे ऊपर लिखा होगा –
“मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजनेच्या लाभार्थ्यांनी e-KYC प्रक्रिया पूर्ण करण्यासाठी येथे क्लिक करा”
इस पर क्लिक करें।

स्टेप 2: लाभार्थी का आधार नंबर डालें

  • अपना (लाभार्थी का) आधार नंबर डालें।
  • कैप्चा कोड भरें।
  • “I Agree” पर टिक करें।
  • “Send OTP” पर क्लिक करें।
  • आधार से जुड़े मोबाइल पर OTP आएगा। OTP डालकर Submit करें।

स्टेप 3: पिता या पति का आधार नंबर डालें
अब अगला पेज खुलेगा। यहां

  • पिता का आधार नंबर या
  • पति का आधार नंबर
    डालना होगा (जो उपलब्ध हो)।

कैप्चा भरें → I Agree पर टिक करें → Send OTP करें।
जिसका आधार नंबर डाला है, उसके मोबाइल पर OTP आएगा। OTP डालकर Submit करें।

स्टेप 4: कुछ सवालों के जवाब दें

  1. परिवार में नौकरी/पेंशन
    • अगर घर में कोई नौकरी पर नहीं है और कोई रिटायरमेंट सैलरी भी नहीं ले रहा → Yes चुनें।
    • अगर कोई नौकरी या पेंशन ले रहा है → No चुनें।
  2. जाति श्रेणी
    अपनी जाति चुनें (Scheduled Caste, Scheduled Tribe, OBC, General आदि)।
  3. लाभ लेने वाली महिलाएं
    “मेरे परिवार में केवल एक विवाहित और एक अविवाहित महिला इस योजना का लाभ ले रही है”

    • अगर सच है तो Yes चुनें।
    • नहीं तो No चुनें।

स्टेप 5: फाइनल सबमिट
सभी विकल्प चुनने के बाद नीचे दिए गए टिक बॉक्स पर निशान लगाएं और Submit करें।

सफल होने पर स्क्रीन पर लिखा आएगा –
“आपका e-KYC सफलतापूर्वक पूरा हो गया है”

जरूरी बातें

  • e-KYC सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर ही करें।
  • OTP सही मोबाइल पर आना चाहिए।
  • गलत जानकारी भरने पर समस्या हो सकती है।
  • अगर वेबसाइट नहीं खुल रही तो थोड़ी देर बाद या रात को ट्राई करें (अधिक लोड होने पर साइट स्लो हो जाती है)।

इस प्रक्रिया को सही से पूरा करने के बाद आपकी e-KYC हो जाएगी और योजना का लाभ जारी रहेगा।

Leave a Comment

WhatsApp