दिल्ली लक्ष्मी योजना (Delhi Lakshmi Yojana) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा शुरू की गई एक महिला कल्याण योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की सहायता प्रदान कराई जाएंगी! दिल्ली सरकार द्वारा दीं जाने वाली
₹2,500 की राशि सीधे महिलाओं के बैंक खाते में DBT के जरिए ट्रांसफर की जाएंगी ।
Delhi Lakshmi Yojana का Registration Portal (dly.delhi.gov.in) शुरू हो गया है। इस योजना के माध्यम से 17 लाख से अधिक पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता का लाभ मिलेगा।
हम आपको इस पेज पर हम दिल्ली लक्ष्मी योजना से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं जैसे – Online Registration, आवेदन करना, Track Application,पात्रता की शर्तें और ज़रूरी दस्तावेज़ आदि से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे.
Eligibility Conditions
पात्रता की शर्तें
दिल्ली लक्ष्मी योजना क्या है?
दिल्ली लक्ष्मी योजना दिल्ली सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत दिल्ली की पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से भेजी जाती है। योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में सहायता करना है।
योजना का लाभ दिल्ली की लगभग 17 लाख महिलाओं को मिलने की उम्मीद है।
Delhi Lakshmi Yojana Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| योजना का नाम | दिल्ली लक्ष्मी योजना (Delhi Lakshmi Yojana) |
| संक्षिप्त नाम | DLY |
| पुराना नाम | मुख्यमंत्री महिला समृद्धि योजना |
| राज्य | दिल्ली (NCT) |
| घोषणा | मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली सरकार |
| कैबिनेट मंज़ूरी | 28 जुलाई 2026 |
| लाभ राशि | ₹2,500 प्रति माह (₹30,000 वार्षिक) |
| लाभार्थी | दिल्ली की आर्थिक रूप से कमज़ोर महिलाएं |
| अनुमानित लाभार्थी | लगभग 17 लाख महिलाएं |
| बजट प्रावधान | ₹5,110 करोड़ (वित्त वर्ष 2026–27) |
| योजना की अवधि | प्रारंभिक रूप से 3 वर्ष |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 1 अगस्त 2026 |
| पहली किस्त | 28 अगस्त 2026 (रक्षाबंधन) |
| भुगतान का तरीका | DBT के माध्यम से RD/FD एवं CBDC डिजिटल रुपया वॉलेट |
| आवेदन प्रक्रिया | पूरी तरह ऑनलाइन |
| आधिकारिक पोर्टल | dly.delhi.gov.in |
| नोडल विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग, दिल्ली सरकार |
| आवेदन शुल्क | निःशुल्क (कोई शुल्क नहीं) |
ऑफिशियल पोर्टल डायरेक्ट लिंक
| आधिकारिक वेबसाइट | https://dly.delhi.gov.in/ |
दिल्ली लक्ष्मी योजना पात्रता की शर्तें (Eligibility)
दिल्ली लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:
- दिल्ली लक्ष्मी योजना आवेदक महिला होनी चाहिए
- आयु 21 से 60 वर्ष के बीच हो (आवेदन की तिथि पर)
- आवेदक परिवार की सबसे बड़ी पात्र महिला हो
- आवेदक परिवार की वार्षिक आय ₹2.50 लाख से अधिक न हो
- दिल्ली की पंजीकृत वोटर हो
- आवेदक, उसका पति या माता-पिता में से कोई कम से कम 10 वर्षों से दिल्ली का निवासी हो
अपात्र श्रेणियाँ:
- सरकारी पेंशन या किसी अन्य आर्थिक सहायता योजना का लाभ लेने वाली महिला
- आयकर दाता या GST रिटर्न फाइलर
- 3 से अधिक जीवित बच्चे होने पर
- परिवार की वार्षिक बिजली खपत 2400 यूनिट से अधिक होने पर
- आपराधिक रिकॉर्ड होने पर
Delhi Lakshmi Yojana के जरूरी दस्तावेज (Documents Required)
जरूरी दस्तावेज — ये चारों ज़रूरी
- आधार कार्ड (चालू मोबाइल नंबर से लिंक)
- वोटर आईडी कार्ड (दिल्ली)
- आवेदिका का फ़ोटो और हस्ताक्षर
- अपने क्षेत्र के माननीय सांसद या विधायक की सिफ़ारिश
निवास प्रमाण — कोई एक
- वोटर आईडी कार्ड (दिल्ली)
- राशन कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- बिजली मीटर का बिल / गैस कनेक्शन का बिल या रसीद
आयु प्रमाण — कोई एक
- जन्म प्रमाण पत्र
- अंतिम पढ़ी गई कक्षा का स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र
- मैट्रिक / 10वीं का प्रमाण पत्र
- ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड या वोटर आईडी
दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए पात्र महिलाएं आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होता है। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद ही आप अपना लॉगिन एवं आवेदन फॉर्म भर सकते हैं और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड कर सकते हैं।
स्टेप 1: सबसे पहले दिल्ली लक्ष्मी योजना के ऑफिशियल पोर्टल dly.delhi.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: अब यहां आपकी होम स्क्रीन Apply / Registration ऑप्शन पर क्लिक करें। पना पंजीकरण शुरू करें।

स्टेप 3:आप पंजीकरण अपने आधार नंबर की सहायता से कर सकते हैं।
स्टेप 4: आप पंजीकरण के बाद पोर्टल पर प्राप्त पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।

स्टेप 5: लॉगिन हो जाने के बाद आवेदन पत्र आपकी होम स्क्रीन पर खुल जाएगा।
स्टेप 6: अब आपकी एलिजिबिलिटी से जुड़े सभी सवालों के जवाब देकर अपनी क्वॉलिफिकेशन्स वेरीफाई करें।
स्टेप 7: अब अपनी व्यक्तिगत जानकारी, जैसे नाम, आधार नंबर, सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
स्टेप 8: अब अपने परिवार के सभी जरूरी सदस्यों का विवरण सही-सही भरें।
स्टेप 9: योजना की राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से प्राप्त करने के लिए अपना बैंक खाता विवरण दर्ज करें।
स्टेप 10:इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
स्टेप 11: संबंधित सांसद (MP) एवं विधायक (MLA) द्वारा जारी अनुशंसा/समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर करवाकर उसकी स्कैन कॉपी भी अपलोड करें।
स्टेप 12: आवेदन जमा करने से पहले Preview में सभी जानकारी एक बार अच्छी तरह जांच लें।और अंतिम रूप से आवेदन जमा करें।
स्टेप 13: अंत में सभी विवरण सही होने पर Submit बटन पर क्लिक करके आवेदन पूरा करें।
नोट:- अंत में आवेदन की Acknowledgement Receipt डाउनलोड कर सेव करके रख लें।
Delhi Lakshmi Yojana Status चेक करने की प्रक्रिया?
ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद आप Delhi Lakshmi Yojana के आवेदन की स्थिति (Application Status) भी ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करें।
- दिल्ली लक्ष्मी योजना स्टेटस को चेक करने के लिए सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट – https://dly.delhi.gov.in/ पर विजिट करें.
- इसके बाद आपकी होम स्क्रीन पर उपलब्ध “Track Application” विकल्प पर क्लिक करें।

- अब आवेदन करते समय दर्ज किया गया मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- अपनी जन्म तिथि चुनें या दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिखाई दे रहा कैप्चा कोड सही-सही भरें।
- इसके बाद “Sign In” बटन पर क्लिक करें।
- लॉगिन होने के बाद आपकी आवेदन स्थिति, सत्यापन की प्रगति तथा अन्य संबंधित जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
नोट: आवेदन की स्थिति देखने के लिए उसी मोबाइल नंबर का उपयोग करें, जो आपने Delhi Lakshmi Yojana (DLY) के आवेदन के समय दर्ज किया था।
दिल्ली लक्ष्मी योजना हेल्पलाइन:-
- 011-23070378
- 011-23380513
महिला एवं बाल विकास विभाग, दिल्ली
FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q. दिल्ली लक्ष्मी योजना पोर्टल क्या हैं?
- दिल्ली लक्ष्मी योजना ऑफिसियल पोर्टल https://dly.delhi.gov.in हैं! जिसका डायरेक्ट लिंक ऊपर की और दिया गया है?
Q. दिल्ली लक्ष्मी योजना फॉर्म कैसे भरे
- दिल्ली लक्ष्मी योजना का फॉर्म आप ऑफिसियल पोर्टल https://dly.delhi.gov.in हैं पर जाकर भर सकतें हैं!
Q. दिल्ली लक्ष्मी योजना पैसा कब तक आएगा
- दिल्ली लक्ष्मी योजना के माध्यम से महिलाओं को मिलने वाली ₹2,500 की मासिक आर्थिक सहायता की पहली किस्त 28 अगस्त 2026 (रक्षाबंधन के अवसर पर) जारी होने की उम्मीद है