यदि अपने आवेदन कर लिया, स्टेटस भी चेक कर लिया… अब मन में एक ही सवाल घूम रहा है —“दिल्ली लक्ष्मी योजना के पैसे कब आएंगे ?”
इस समय बहुत सी बहनें यही पूछ रही हैं कि पहली किस्त कब मिलेगी और खाते में कब दिखेगी। आज हम जो जानकारी अभी उपलब्ध है, उसी के आधार पर साफ-साफ बात करते हैं।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने क्या कहा था?
यह पोर्टल लॉन्च करते समय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया था कि पहली किस्त रक्षाबंधन तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है। इस साल रक्षाबंधन 28 अगस्त को है।
यानी सरकार की कोशिश है कि अगस्त के अंत तक पहली राशि महिलाओं के खाते में पहुँच जाए।
लेकिन सच्चाई क्या है?
इस योजना में आवेदन की संख्या बहुत ज्यादा है। पहले ही हफ्ते में लाखों महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन करा लिया। हर आवेदन की जाँच हो रही है — दस्तावेज, आय, बिजली बिल, परिवार की जानकारी… सब कुछ चेक किया जा रहा है।
इस वजह से कुछ आवेदनों में समय लग सकता है। जो आवेदन जल्दी पूरे हुए और सब कुछ सही निकला, उनके पैसे पहले आ सकते हैं। जिनमें कोई कमी निकली या दस्तावेज अधूरे हैं, उनमें देरी हो सकती है।
दिल्ली लक्ष्मी योजना का पैसे कैसे मिलेंगे?
याद रखें, पूरी राशि एक साथ बैंक में नहीं आएगी। दो तरीके हैं:
₹1000 डिजिटल वॉलेट (CBDC) में
बाकी ₹1500 RD या FD में
या फिर पूरी ₹2500 RD/FD में जमा हो सकती है — जो विकल्प आपने चुना होगा।
कितने समय तक इंतजार करना चाहिए?
अभी अगस्त का दूसरा हफ्ता चल रहा है। अगर आपका आवेदन Approved हो चुका है तो रक्षाबंधन के आसपास पैसे आने की उम्मीद रख सकते हैं।
अगर स्टेटस अभी भी “Under Verification” दिख रहा है तो थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। घबराएँ नहीं। जाँच का काम चल रहा है।
दिल्ली लक्ष्मी योजना के पैसे आने का पता कैसे चलेगा?
- आपके बैंक अकाउंट में क्रेडिट होने पर SMS आएगा
- पोर्टल पर स्टेटस अपडेट होगा
- कुछ महिलाओं को वॉलेट में भी नोटिफिकेशन आ सकता है
अगर 28-30 अगस्त तक कुछ नहीं आता और आपका आवेदन मंजूर हो चुका है, तो थोड़ा और इंतजार करें। बहुत ज्यादा भीड़ होने की वजह से थोड़ी देरी हो सकती है।
एक ज़रूरी सलाह
हर दिन स्टेटस चेक करके तनाव न लें; इसे हर 4-5 दिन में एक बार चेक करना ही काफ़ी है। आवेदन करते समय जो रसीद आपने डाउनलोड की थी, उसे सुरक्षित रखें।
अभी सबसे ज़रूरी बात यह पक्का करना है कि आपका आवेदन सही ढंग से जमा हो गया है और स्टेटस में कोई गलती नहीं है; बाकी प्रक्रिया सरकार संभाल रही है।
अगर आपके आवेदन का स्टेटस असामान्य दिखे या आपको कोई खास समस्या आए, तो बेझिझक कमेंट्स में बताएं। हम उपलब्ध जानकारी शेयर करने की कोशिश करेंगे।
नोट: यह जानकारी सार्वजनिक स्रोतों और सरकारी बयानों पर आधारित है। अंतिम और आधिकारिक अपडेट के लिए कृपया dly.delhi.gov.in पोर्टल देखें।