दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त के बाद अब लाखों महिलाएं दूसरी किस्त का इंतजार कर रही हैं। सवाल साफ है — ₹2500 की दूसरी किस्त कब आएगी? क्या सरकार ने कोई निश्चित तारीख दी है? क्या पहली बार लाभ पाने वाली हर महिला को अपने आप दूसरी किस्त मिल जाएगी? क्या दोबारा फॉर्म भरना पड़ेगा? और जिन महिलाओं का स्टेटस अभी पेंडिंग या वेरिफिकेशन में है, उनका क्या होगा?
पहली किस्त का पूरा अपडेट
दिल्ली सरकार ने 26 अगस्त 2026 को टॉकटोरा स्टेडियम में योजना का औपचारिक शुभारंभ किया। इस मौके पर 4190 पात्र महिलाओं को मंजूरी (सैंक्शन) पत्र दिए गए, जिनमें से करीब 2500 महिलाओं को कार्यक्रम स्थल पर ही पत्र सौंपे गए।
सरकारी आदेश के अनुसार, इन स्वीकृत आवेदकों के खातों में 1 सितंबर 2026 से ₹2500 की पहली मासिक किस्त डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
कुल आवेदन की स्थिति
25 अगस्त तक योजना के आधिकारिक पोर्टल पर 9,13,495 महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से अंतिम आवेदन जमा करने वाली महिलाओं की संख्या सीमित रही, यानी काफी आवेदनों का फाइनल सबमिशन अधूरा रह गया। सिर्फ रजिस्ट्रेशन कराने से पैसा मिलने की गारंटी नहीं है। भुगतान तक पहुंचने के लिए ये पांच चरण जरूरी हैं:
- रजिस्ट्रेशन
- फाइनल सबमिशन
- दस्तावेज जमा
- वेरिफिकेशन और अप्रूवल/सैंक्शन
- बैंक खाते में डायरेक्ट पेमेंट
दूसरी किस्त कब आएगी?
आधिकारिक नियमों के मुताबिक दूसरी किस्त के लिए कोई अलग विशेष तारीख घोषित नहीं की गई है। कारण यह है कि यह दिल्ली सरकार की मासिक सहायता योजना है। जिन महिलाओं का आवेदन एक बार स्वीकृत हो चुका है, उन्हें हर महीने नियमित रूप से यह सहायता मिलती रहेगी।
सोशल मीडिया पर दूसरी किस्त की तारीख को लेकर फैलाई जा रही फर्जी खबरों से सावधान रहें। सही और अंतिम जानकारी सिर्फ दिल्ली सरकार या दिल्ली लक्ष्मी योजना के आधिकारिक पोर्टल पर ही उपलब्ध होगी।
क्या दोबारा आवेदन करना पड़ेगा?
बिल्कुल नहीं। अगर आपका फॉर्म पहले ही फाइनल सबमिट हो चुका है और स्वीकृत हो गया है, तो दोबारा आवेदन करने की कोई जरूरत नहीं है। बस अपना स्टेटस ट्रैक करते रहें।
दिल्ली सरकार के आधिकारिक लक्ष्मी योजना पोर्टल पर Track Application सुविधा उपलब्ध है। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से स्टेटस चेक किया जा सकता है। नए आवेदक पहले पात्रता शर्तें ध्यान से समझ लें।
पात्रता की मुख्य शर्तें (संक्षेप में)
- दिल्ली की निवासी महिला
- उम्र 21 से 60 वर्ष
- परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख से अधिक न हो
- आवेदक, पति या माता-पिता में से कोई दिल्ली में कम से कम 10 साल से रह रहा हो
- घर का सालाना बिजली उपभोग 2400 यूनिट से अधिक न हो
- परिवार में कोई फोर-व्हीलर न हो और कोई सरकारी नौकरी न हो
पैसे कैसे मिलते हैं?
₹2500 दो हिस्सों में दिए जाते हैं:
- ₹1000 डिजिटल वॉलेट में (रोजमर्रा के खर्च के लिए)
- ₹1500 फिक्स्ड डिपॉजिट या रिकरिंग डिपॉजिट में लॉक (भविष्य की बचत के लिए)
अगर पहली किस्त अभी तक नहीं आई तो क्या करें?
घबराएं नहीं। ये चार बातें तुरंत चेक करें:
- क्या आपका फॉर्म फाइनल सबमिट हुआ है?
- वेरिफिकेशन पूरा हुआ या पेंडिंग है?
- अप्रूवल/सैंक्शन लेटर जारी हुआ या नहीं?
- आपका बैंक अकाउंट एक्टिव है और CBDC सपोर्टेड है?
दिल्ली लक्ष्मी योजना से जुड़ी हर नई और जरूरी अपडेट के लिए आधि