दिल्ली लक्ष्मी योजना में आवेदन तो बहुत लोगों ने कर लिया है, लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यही घूम रहा है —
“मेरा आवेदन कहाँ तक पहुँचा? दिल्ली लक्ष्मी योजना स्टेटस चेक कैसे करें ?”
बहुत सी बहनें रोज पोर्टल खोलकर देख रही हैं कि कोई अपडेट आया या नहीं। कुछ को SMS भी आ रहा है, कुछ को कुछ नहीं दिख रहा। आज हम आसान भाषा में बताते हैं कि दिल्ली लक्ष्मी योजना का स्टेटस कैसे चेक करें। तो चलिए जानते है.
दिल्ली लक्ष्मी योजना का स्टेटस चेक करने का सबसे आसान तरीका
- अपने फोन या कंप्यूटर में सबसे पहले https://dly.delhi.gov.in पर जाएँ
- अब होमपेज पर “Track Application / आवेदन को ट्रैक करें” का ऑप्शन दिखेगा। उस पर क्लिक करें।
- अब अपना मोबाइल नंबर डालें (वही नंबर जो आवेदन करते समय दिया था)।
- अब उस पर एक OTP आएगा, उसे भरें।
- स्क्रीन पर आपके आवेदन की वर्तमान स्थिति दिख जाएगी।
स्टेटस में क्या-क्या दिख सकता है?
आमतौर पर ये स्टेटस आते हैं:
- Application Submitted – आवेदन जमा हो गया है
- Under Verification – जाँच चल रही है
- Document Pending – कोई दस्तावेज अधूरा है या सही नहीं है
- Approved – आवेदन मंजूर हो गया
- Rejected – आवेदन नामंजूर (कारण भी लिखा रहता है)
अगर “Document Pending” दिखे तो तुरंत पोर्टल पर जाकर देखें कि कौन सा कागज़ माँगा जा रहा है।
कुछ जरूरी बातें जो लोग पूछ रहे हैं
क्या SMS से भी पता चलता है? हाँ, कई महिलाओं को स्टेटस बदलने पर SMS आ रहा है। लेकिन सिर्फ SMS पर निर्भर न रहें। खुद पोर्टल से चेक करते रहें।
रोज चेक करना चाहिए क्या? रोज-रोज चेक करने की जरूरत नहीं। 3-4 दिन में एक बार देख लेना काफी है। जाँच में समय लग रहा है क्योंकि आवेदन बहुत ज्यादा आ रहे हैं।
मोबाइल नंबर बदल गया हो तो? अगर आवेदन वाला नंबर अब आपके पास नहीं है तो थोड़ी दिक्कत हो सकती है। ऐसे में हेल्पलाइन या जिले के महिला बाल विकास कार्यालय से संपर्क करने की कोशिश करें।
स्टेटस नहीं दिख रहा? कुछ मामलों में आवेदन सबमिट होने के कुछ घंटे बाद ही स्टेटस दिखना शुरू होता है। अगर 24 घंटे बाद भी कुछ नहीं दिख रहा तो दोबारा मोबाइल नंबर और OTP चेक करें।
एक छोटी सलाह
आवेदन करते समय जो Acknowledgement Receipt डाउनलोड की थी, उसे संभालकर रखें। उसमें Application Number लिखा होता है। कभी-कभी उससे भी काम आसान हो जाता है।
अभी आवेदन की संख्या बहुत ज्यादा है, इसलिए थोड़ा धैर्य रखना पड़ेगा। स्टेटस में देरी होना आम बात है। घबराएँ नहीं।
अगर आपके स्टेटस में कोई खास समस्या आ रही हो या कुछ समझ न आए तो कमेंट में लिख सकते हैं। जो मदद हो सकेगी, बताने की कोशिश करेंगे।
नोट: हमेशा आधिकारिक पोर्टल dly.delhi.gov.in से ही स्टेटस चेक करें। फर्जी वेबसाइट या ऐप से बचें।