अगर देखा जाएँ तो बहुत सी बहनें आवेदन तो कर लेती हैं, लेकिन आखिर में एक ही जगह अटक जाती हैं — MP/MLA का लेटर कैसे लें
पोर्टल पर फॉर्म भरते समय यह लेटर अपलोड करना जरूरी है। बिना इसके आवेदन अधूरा माना जाता है। कई महिलाओं को समझ नहीं आता कि यह लेटर कहाँ से और कैसे लिया जाए। आज हम आसान भाषा में पूरी बात समझेंगे।की आप इस लेटर को कैसे ले सकते है।
पहले समझ लें — यह लेटर क्यों जरुरी है?
सरकार चाहती है कि सिर्फ सही पात्र महिलाएँ ही योजना का लाभ लें। इसलिए आपके क्षेत्र के विधायक (MLA) या सांसद (MP) से एक सिफारिश/समर्थन पत्र माँगा जा रहा है। इसमें वे इस बात की पुष्टि करते हैं कि आप उनके क्षेत्र की निवासी हैं।
लेटर कहाँ से मिलेगा?
आपको अपने इलाके के विधायक या सांसद के ऑफिस जाना होगा।
- अगर आप विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो MLA का ऑफिस
- सांसद के लिए MP का ऑफिस
ज्यादातर मामलों में MLA का लेटर ही लिया जा रहा है क्योंकि पहुँच आसान होती है।
लेटर लेने का तरीका (जो लोग अभी कर रहे हैं)
-
पहले पता करें अपने इलाके के MLA या MP का नाम और ऑफिस का पता निकाल लें। Google पर “आपके इलाके का नाम + MLA” सर्च करके भी पता चल जाता है। कई जगहों पर वार्ड या कॉलोनी के अनुसार भी जानकारी मिल जाती है।
-
दस्तावेज साथ रखें ऑफिस जाते समय ये चीजें ले जाएँ:
- आधार कार्ड
- दिल्ली वोटर आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- अगर कोई निवास संबंधी कागज हो (बिजली बिल या राशन कार्ड)
-
ऑफिस में क्या कहें? काउंटर या कर्मचारी से साफ-साफ कहें — “बहन जी/भाई साहब, दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए समर्थन पत्र चाहिए।”
ज्यादातर जगहों पर फॉर्म या आवेदन लिखवा देते हैं। कुछ जगहों पर पहले से प्रिंटेड फॉर्म होता है, जिसमें आपको नाम, पता और वोटर आईडी भरना होता है।
-
लेटर मिलने में समय कुछ ऑफिस में उसी दिन लेटर मिल जाता है, कुछ जगह 1-2 दिन लग जाते हैं। व्यस्त होने पर थोड़ा इंतजार भी करना पड़ सकता है। सुबह जल्दी पहुँचना बेहतर रहता है।
कुछ जरूरी बातें ध्यान रखें
- लेटर पर हस्ताक्षर और मोहर जरूर होनी चाहिए। बिना हस्ताक्षर वाला लेटर काम नहीं आएगा।
- लेटर स्कैन करके साफ-सुथरा अपलोड करें। धुंधली फोटो न लगाएँ।
- एक बार लेटर मिल जाए तो उसकी फोटोकॉपी भी रख लें।
- अगर किसी कारण से MLA ऑफिस में देरी हो रही हो तो MP ऑफिस भी ट्राय कर सकते हैं, लेकिन पहले MLA से ही कोशिश करें।
लोगों को कहाँ दिक्कत आ रही है?
बहुत सी बहनें बता रही हैं कि ऑफिस में भीड़ है या कर्मचारी ठीक से गाइड नहीं कर रहे। कुछ जगहों पर “पहले ऑनलाइन आवेदन करो, फिर लेटर दो” ऐसा भी कहा जा रहा है।
ऐसे में धैर्य रखना जरूरी है। सुबह जल्दी जाकर या किसी परिचित के साथ जाने से काम आसान हो जाता है।
आखिरी सलाह
MP/MLA लेटर दिल्ली लक्ष्मी योजना के आवेदन का एक जरूरी हिस्सा है। इसे टालने से आवेदन अधूरा रह जाएगा। जितनी जल्दी लेटर ले लें, उतना बेहतर।
अगर आपके इलाके में कोई खास समस्या आ रही हो तो कमेंट में बता सकते हैं। जो जानकारी होगी, साझा करने की कोशिश करेंगे।
नोट: यह जानकारी सामान्य मार्गदर्शन के लिए है। आधिकारिक अपडेट के लिए हमेशा dly.delhi.gov.in पोर्टल देखें।