Delhi Lakshmi Yojana:अपने आवेदन का स्टेट्स घर बैठे ऐसे करें चेक, हर महीने 2,500 रुपये दे रही सरकार

Delhi Lakshmi Yojana:’दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के लिए रजिस्ट्रेशन तब तक जारी रहेगा जब तक सभी पात्र महिलाओं का रजिस्ट्रेशन नहीं हो जाता। अब तक 5 लाख से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। आप घर बैठे ही अपने आवेदन का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के लिए रजिस्ट्रेशन तब तक जारी रहेगा जब तक सभी योग्य महिलाओं का रजिस्ट्रेशन नहीं हो जाता। सोमवार को मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना शुरू होने के सिर्फ़ 10 दिनों के अंदर ही लगभग 5.92 लाख रजिस्ट्रेशन पूरे हो चुके हैं। “हमारा लक्ष्य 17 लाख योग्य महिलाओं का रजिस्ट्रेशन करना है; जब तक हम इस संख्या तक नहीं पहुँच जाते, तब तक हम रजिस्ट्रेशन पोर्टल बंद नहीं करेंगे।”

दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत, योग्य महिलाओं को डिजिटल वॉलेट के ज़रिए ₹1,000 मिलेंगे, जबकि ₹1,500 की राशि फिक्स्ड डिपॉज़िट (FD) या रिकरिंग डिपॉज़िट (RD) के रूप में बचत के तौर पर जमा की जाएगी।

कैसे करें आवेदन?

स्टेप 1: आधिकारिक पोर्टल dly.delhi.gov.in पर विजिट करना होगा।

स्टेप 2: अब होम स्क्रीन पर नजर आ रहे Apply/आवेदन टैब पर क्लिक करना होगा

स्टेप 3: इसके बाद आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।

स्टेप 4: रजिस्ट्रेशन के लिए आपको Citizen Login पेज पर Register Now पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 5: अब आवेदक का रजिस्ट्रेशन फ़ॉर्म दिखाई देगा। आपको अपना आधार नंबर, आधार कार्ड पर लिखा अपना नाम, जेंडर और जन्म की तारीख डालनी होगी। इसके बाद, कैप्चा डालें और ‘Continue’ पर क्लिक करें। इसके बाद, आपके लिए एक रजिस्ट्रेशन ID और पासवर्ड जनरेट हो जाएगा।

रजिस्ट्रेशन करने के बाद योजना के लिए ऐसे करें आवेदन:-

स्टेप 1: अब एकबार फिर dly.delhi.gov.in पर विजिट कर Registration ID और Password दर्ज कर लॉगिन करना होगा

स्टेप 2: इस योजना से जुड़े पात्रता से जुड़ सवाल के जवाब देने होंगे और शर्तों का सत्यापन करना होगा

स्टेप 3: पर्सनल डिटेल्स, आधार और मूलभूत जानकारी दर्ज करनी होगी

स्टेप 4: परिवार के सदस्यों की जानकारी सही तरीकें से दर्ज करें

स्टेप 5: अब आधार से लिंक्ड बैंक खाते की डिटेल दर्ज करें

स्टेप 6: सभी जरूरी दस्तावेज तय फॉर्मैट में अपलोड करें

स्टेप 7: आवेदन को ध्यान से पढ़ें और सबमिट पर क्लिक कर दें

स्टेप 8: MP/MLA की मंजूरी वाला साइन किया हुआ पत्र अपलोड करें

स्टेप 8: Acknowledgment Receipt को डाउनलोड कर लें।

एप्लीकेशन का स्टेटस कैसे चेक करें?

– एप्लीकेशन का स्टेटस चेक करने के लिए, https://dly.delhi.gov.in/Home पर जाएं और ‘Track Application’ पर क्लिक करें।

– अब, अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड डालकर साइन इन करें।

– जानकारी वेरिफ़ाई होने के बाद, आपकी एप्लीकेशन का लेटेस्ट स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अनुसार, यह सुनिश्चित करने के लिए कि योजना का लाभ केवल ज़रूरतमंदों तक ही पहुँचे, आवेदन जमा करने, दस्तावेज़ों और पात्रता की जाँच, मंज़ूरी, PFMS इंटीग्रेशन, बैंकिंग और भुगतान जैसी प्रक्रियाएँ डिजिटल रूप से की जा रही हैं।

Leave a Comment

WhatsApp