Delhi Laxmi Yojana Online Apply 2026:दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखां गुप्ता जी ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के मकसद से Delhi Lakshmi Yojana 2026′ शुरू की है। इस योजना के तहत, पात्र महिलाओं को DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के ज़रिए सीधे उनके बैंक खातों में हर महीने ₹2,500 की आर्थिक मदद मिलेगी। इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिससे महिलाएं घर बैठे अपने मोबाइल फ़ोन या लैपटॉप या मोबाइल का इस्तेमाल करके आवेदन कर सकती हैं।
यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो यह लेख (Delhi Laxmi Yojana Online Apply 2026, ), पात्रता की शर्तों, ज़रूरी दस्तावेज़ों, आवेदन की प्रक्रिया, आवेदन की स्थिति और ताज़ा अपडेट के बारे में पूरी जानकारी देता है। की आप कैसे इस योजना में आवेदन कर सकतें हैं.
1 अगस्त से शुरू की गई Delhi Lakshmi Yojana ने दिल्ली की महिलाओं के बीच शुरुआती दौर में ही बड़ी पहुंच बना ली है. योजना का ऑनलाइन पोर्टल शुरू होने के महज सात दिन बाद पंजीकरण का आंकड़ा पांच लाख के पार पहुंच गया.
पैसे कब मिलने की उम्मीद है?
सरकार ने रक्षाबंधन तक पहली किस्त पहुँचाने का लक्ष्य रखा था। लेकिन आवेदन की संख्या बहुत ज्यादा होने की वजह से कुछ आवेदनों में समय लग रहा है। जिनका फॉर्म जल्दी मंजूर हो जाता है, उनके पैसे पहले आ सकते हैं। बाकी आवेदनों में थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
पैसे आने पर मोबाइल पर SMS और बैंक में क्रेडिट दोनों से पता चल जाएगा।
Delhi Laxmi Yojana 2026 क्या है?
Delhi Laxmi Yojana का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता देना और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि पात्र महिलाओं को नियमित रूप से आर्थिक मदद मिले, ताकि वे बिना किसी आर्थिक तंगी के अपनी ज़रूरी ज़रूरतें पूरी कर सकें।
इस योजना के तहत मिलने वाली राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
Delhi Laxmi Yojana के लिए पात्रता
- उम्र 21 से 60 साल के बीच हो
- परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख तक हो
- दिल्ली की रजिस्टर्ड वोटर हो
- कम से कम 10 साल से दिल्ली में रह रही हों
- परिवार की सबसे बड़ी पात्र महिला हों
जो महिलाएँ पहले से पेंशन ले रही हैं, इनकम टैक्स भरती हैं, तीन से ज्यादा बच्चे हैं या घर में चार पहिया वाहन है, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।
दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए ज़रूरी दस्तावेज़
-
- आधार कार्ड (जिसका मोबाइल नंबर लिंक हो)
- दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो की स्कैन कॉपी
- हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
- बैंक अकाउंट की डिटेल्स (पासबुक या चेक)
- अपने क्षेत्र के विधायक या सांसद का समर्थन पत्र
- निवास का कोई एक प्रमाण (बिजली बिल, गैस बिल या राशन कार्ड)
सभी दस्तावेज साफ और सही साइज में स्कैन करके फोन की गैलरी या फाइल में सेव कर लें।
Delhi Laxmi Yojana Online Apply कैसे करें?
आधिकारिक वेबसाइट का पता है — dly.delhi.gov.in
नीचे स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया दी गई है:
स्टेप 1:सबसे पहले योजना के आधिकारिक dly.delhi.gov.in पोर्टल पर जाएं।
स्टेप 2:होम पेज पर New Registration या Apply Online विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 3:मोबाइल नंबर दर्ज करके OTP के माध्यम से सत्यापन करें।
स्टेप 4:अपना नया अकाउंट बनाकर लॉगिन करें।
स्टेप 5:ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
स्टेप 6:आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 7:आवेदन फॉर्म को एक बार अच्छी तरह जांच लें।
स्टेप 8:अब Submit बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 9:सफल आवेदन के बाद प्राप्त Application Number को सुरक्षित रखें।
आवेदन के बाद स्टेटस कैसे चेक करें?
फॉर्म जमा करने के बाद आप पोर्टल पर जाकर अपना स्टेटस देख सकते हैं। होमपेज पर “Track Application” का ऑप्शन होता है। वहाँ अपना मोबाइल नंबर डालें। OTP आने के बाद आवेदन की स्थिति स्क्रीन पर दिख जाएगी।
स्टेटस में Submitted, Under Verification, Approved या Rejected जैसी जानकारी आती है। अगर कोई दस्तावेज अधूरा है तो वह भी बताया जाता है।
FAQs
Q 1. Delhi Laxmi Yojana की राशि महिलाओं को ₹2500 कब से मिलेंगे?
- मीडिया रिपोट्र्स की माने तो इस योजना में आवेदन करने वाली महिलाओं को ₹2500 राशि रक्षाबंधन तक मिलने की उम्मीद है.
Q 2. Delhi Laxmi Yojana के लिए मोबाइल से आवेदन कैसे करें?
- महिलाएं आधिकारिक पोर्टल (https://dly.delhi.gov.in/)पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
Q3. दिल्ली लक्ष्मी योजना में क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?
- आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक दस्तावेज।
Q4. मोबाइल से आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?
सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके Application Status विकल्प के माध्यम से आवेदन की स्थिति देखी जा सकती है।